Salman Khan Reaction on Galaxy apartment Firing: एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर आज यानी 14 अप्रैल को कुछ हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद सलमान खान को लेकर एक के बाद एक खबरें सामने आ रही हैं। भाईजान के फैंस उनके लिए दुआ मांगते हुए दिखाई दिए, तो वहीं इस फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। इन सब के बीच अब सलमान खान का इस उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए इस हमले पर रिएक्शन सामने आ गया है। साथ ही साथ महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी इस घटना के बाद सलमान खान से बात की है।
यह भी पढ़ें: सलमान खान के घर हुई फायरिंग का CCTV
सलमा खान ने फायरिंग पर दिया ये रिएक्शन
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर कुछ लोगों ने कई राउंड फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद से बी-टाउन में हलचल मची हुई है। इन सब के बीच हर किसी को सलमान का रिएक्शन का इंतजार था, जो अब सामने आ गया है। सलमान खान के एक करीबी दोस्त ने बताया कि 'भाई को अपनी जान की परवाह नहीं हो, लेकिन वो परिवार वालों के नुकसान होने का बहुत डर रहता है। सलमान खान का मानना है जो जब होना होगा तब होगा।' सलमान खान का ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
महाराष्ट्र सीएम ने की सलमान खान से बात
सलमान खान के घर पर हुए इस हमले के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना को लेकर भाईजान से बात की। इस बातचीत के दौरान सीएम ने सलमान खान को सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया और साथ ही साथ मुंबई पुलिस कमिश्नर को सुरक्षा बढ़ाने के बारे में बात की।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
