Salman Khan's House firing Case: सलमान खान( Salman Khan) के घर के बाहर हुई फ़ायरिंग पर नई अपडेट सामने आई है। बीते दिन जहां पुलिस ने दो आरपियों को गिरफ्तार किया था वहीं अब एक और अपराधी की पहचान हुई है। जो सलमान खान के घर के बाहर हुए फायरिंग की घटना से जुड़ा हुआ है। आरोपी की पहचान हरियाणा के युवक के रूप में हुई है। आइए आपको बताते हैं क्या है पूरा मामला
फायरिंग की घटना के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान खान के घर के बाहर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं सलमान खान को भी याई प्लस सेक्योरिटी मिली है । पुलिस ने जहां दो आरपियों को गिरफ्तार किया था वहीं अब इस घटना में एक और युवक का नाम सामने आया है। पीटीआई की हालिया रिपोर्ट के अनुसार 14 अप्रैल को मुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर हुई गोलीबारी की घटना के संबंध में एक और आरोपी की पहचान हुई है। पुलिस ने खुलासा किया कि, मामले के संबंध में, एक व्यक्ति को हरियाणा से हिरासत में लिया गया है। वह व्यक्ति पहले गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों सागर पाल और विक्की गुप्ता में से एक से संबंधित था। घटना से पहले और बाद में वे लगातार संपर्क में थे। अधिकारी ने कहा कि उस व्यक्ति पर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के निर्देश होने का संदेह है, जिसने कथित तौर पर गोलीबारी के कुछ घंटों बाद एक फेसबुक पोस्ट में घटना की जिम्मेदारी ली थी।
पुलिस ने बताया है कि हालिया गिरफ्तार आरोपी सागर और विक्की के साथ लगातार जानकारी साझा कर रहा था। घटना के बाद ये तीनों एक-दूसरे के संपर्क में थे। अधिकारी के अनुसार, संदिग्ध, जिसे हरियाणा में ट्रैक किया गया और पकड़ लिया गया है उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया गया है, लेकिन मामले में अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
