Salman Khan से फिरौती की मांग करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, स्पेशल टीम पूछताछ के लिए लाएगी मुंबई

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से पिछले हफ्ते अज्ञात नंबर से 5 करोड़ की फिरौती की मांग की गई थी। इस मैसेज में लिखा था कि अगर पैसे नहीं दिए तो तुम्हारा हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह होगा। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक शख्स को जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है।

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) पिछले कुछ महीनों से लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence Bishnoi) के टारगेट पर है। एक्टर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लोगों की तरफ से डराने-धमकाने की कोशिश की जा रही है। गैंगस्टर के गैंग के एक आदमी ने 5 करोड़ के फिरौती की मांग की थी और लिखा था कि तुमने ऐसा नहीं किया तो तुम्हारा हाल भी बाबा सिद्दीकी की तरह होगा। इस धमकी के भरे मैसेज के बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने इस मामले में वर्ली पुलिस की टीम ने एक शख्स को पकड़ा है। इस शख्स का नाम शेख हुसैन शेख मौसिन है जो पेशे से सब्जियां बेचता है। ये भी पढ़ें- Singham Again First Review: जबरदस्त मसाला एंटरटेनमेंट है अजय देवगन की मूवी, डायलॉग्स करेंगे थोड़ा निराश

salman khan

Salman Khan (credit pic: Instagram)

पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ली पुलिस टीम उस शख्स को पूछताछ के लिए मुंबई ला सकती है। मुंबई पुलिस ट्रैफिक पुलिस को ये व्हाट्स एप मैसेज एक हफ्ते पहले मिला था। पुलिस ने मैसेज मिलते ही जांच शुरू कर दी थी। पूछताछ शुरू होते ही अज्ञात नंबर से पुराने मैसेज को लेकर माफी मांगी गई थी जिसमें लिखा था ये मैसेज एक्टर को गलती से भेजा गया था उन्हें नुकसान पहुंचाने का कोई इरादा नहीं था।

End of Feed