Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) अपने घर पर हुई फायरिंग के बाद से ही चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के घर पर हुए इस हमले पर पुलिस ने कई आरोपियों को हिरासत में लिया है। इस केस के मुख्य आरोपी काफी समय से पुलिस की पहुंच से दूर थे, लेकिन अब उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इन दोनों ही आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है। कल रात हुई इस गिरफ्तारी के बाद इन आरोपियों को मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपने की का काम चल रहा था। सलमान खान के केस से जुड़े दोनों ही आरोपियों अब मुंबई पहुंच गए हैं।
मुंबई लाए गए शूटर
सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले ने सभी को हैरान कर दिया था। इस हमले के बाद से सलमान खान के फैंस काफी परेशान नजर आ रहे थे। अब इसी सलमान खान के घर पर हमला करने वालें दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद फैंस ने राहत की सांस ली है। सलमान खान के केस से जुड़े इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया है। अब मुंबई क्राइम ब्रांच इस मामले में इन दोनों आरोपियों से पूछताछ करने वाली है। अब देखना होगा इस केस में और किसका नाम सामने आता है।अनमोल बिश्नोई ने ली थी जिम्मेदारी
सलमान खान के घर पर हुए इस हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने ली थी। जिसके बाद से माना जा रहा था कि सलमान खान के घर पर हमला करने वाले लोग लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के हो सकते हैं।
