Salman Khan firing Case: सलमान खान मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच को मिली सफलता, राजस्थान से 5वें आरोपी को किया गिरफ्तार

Salman Khan Firing Case: 14 अप्रैल को बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के मामले में अब मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता हाथ लगी है। मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस केस से जुड़े 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा अब उसे मुंबई लाया जा रहा है।

Salman Khan Firing Case: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर पर 14 अप्रैल के दिन दो अनजान लोगों ने गोलीबारी की थी। इस घटना ने पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा झटका दिया था। सलमान खान के घर फायरिंग होने के तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने इसकी जांच शुरू कर दी थी। अब इस मामले में मुंबई क्रीम ब्रांच को बड़ी सफलता हासिल हुई है। बताया जा रहा है 7 मई यानी मंगलवार के दिन मुंबई क्राइम ब्रांच ने घोषणा करते हुए बताया है कि उन्होंने इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया जा रहा है। सलमान खान फायरिंग मामले में मोहम्मद चौधरी ने अहम रोल प्ले किया था।

Salman Khan

न्यूज एजेंसी एएनआई को मुंबई पुलिस ने कन्फर्म करते हुए कहा कि मुंबई क्राइम ब्रांच ने इस मामले में 5वें आरोपी को राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी का नाम मोहम्मद चौधरी बताया गया है। उसने दो शूटरों सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे मुहैया कराने और रेकी करने में मदद की थी। चौधरी को आज मुंबई लाया जा रहा है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।'

End of Feed