Salman Khan Firing Case: सलीम खान ने गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुई फायरिंग को लेकर तोड़ी चुप्पी, हमलावरों को बताया 'जाहिल'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 17, 2024, 12:42 PM IST

Salman Khan Firing Case: सलमान खान के फायरिंग केस में गिरफ्तारी होने के बाद भाईजान के पिता सलीम खान का पहला रिएक्शन सामने आया है। सलीम खान ने घर पर हमला करने वालों को जाहिल बताया है।

Salman Khan Father Salim Khan On Accused Arrest: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान कई दिनों से उनके घर पर हुई फायरिंग के मामले को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस केस को लेकर अभी तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अभी हाल ही में पुलिस दोनों ही मुख्य आरोपियों को गुजरात के गिरफ्तार करने के बाद मुंबई ले आई है। इस गिरफ्तारी के बाद सलमान खान के मिलने के लिए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उनके घर पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सलमान खान और उनके पिता सलीम खान से इस घटना को लेकर बात की। इन सब के बाद अब सलीम खान का हमला करने वाले लोगों पर पहला रिएक्शन सामने आया है।

Salman Khan Father Salim Khan On Accused Arrest

Instagram

सलीम खान ने हमलावरों को लेकर कही ये बात

सलमान खान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट पर हुए हमले के बाद से हर तरफ इसको लेकर चर्चा हो रही है। इस घटना के बाद सलमान खान के मिलने के लिए कई स्टार्स उनके घर पहुंचे रहे हैं। स्टार्स के अलावा सलमान खान से मिलने के लिए राजनेता भी पहुंचे। इन सब के बाद अब सलमान खान के पिता सलीम खान ने हमलावरों को लेकर पहला रिएक्शन दिया है। सलीम खान ने इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू के दौरान हलमावरों को 'जाहिल' बताया है। उन्होंने कहा कि क्या ही बात करें ऐसे जाहिल लोगों के बारे में धमका रहे हैं मार देंगे तब पता लगेगा ना।

End of Feed