Ramayana से भी लंबा होगा Salman Khan की Maatrubhumi का ट्रेलर

सलमान खान की वॉर फिल्म 'मातृभूमि' का ट्रेलर 4 मिनट 43 सेकंड लंबा होगा। 6 नवंबर को धनतेरस पर लॉन्च होने वाले इस ट्रेलर को सेंसर बोर्ड से U/A 16+ सर्टिफिकेट मिला है।

बॉलीवुड स्टार सलमान खान (Salman Khan) एक बार फिर बड़े पर्दे पर कुछ बड़ा करने की तैयारी में हैं, लेकिन इस बार चर्चा सिर्फ उनकी फिल्म की कहानी या एक्शन की नहीं, बल्कि उसके ट्रेलर की लंबाई की भी हो रही है। उनकी आने वाली वॉर फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ट्रेलर 4 मिनट 43 सेकंड का होने वाला है। इतनी लंबी झलक ने फिल्म को रिलीज से पहले ही चर्चा में ला दिया है। खास बात यह है कि सलमान की फिल्म का ट्रेलर रणबीर कपूर की 'रामायण' से भी लंबा है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ananya Panday की तस्वीरों का बिना इजाजत नहीं होगा इस्तेमाल, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दिया बड़ा आदेश)

salman khan new movie trailer

सलमान की मूवी को लेकर आया अपडेट (pic credit-Maatrubhumi film)

4 मिनट 43 सेकंड का होगा मातृभूमि का ट्रेलर

Variety India की रिपोर्ट के मुताबिक, 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' के ट्रेलर को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से सर्टिफिकेट मिल गया है। इसे U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। इसका मतलब है कि 16 साल से कम उम्र के दर्शकों को इसे माता-पिता की देखरेख में देखना होगा। फिल्म का ट्रेलर 6 नवंबर 2026 को मुंबई में एक बड़े इवेंट के दौरान लॉन्च किया जाएगा। यह धनतेरस के मौके पर रिलीज होगा। सलमान की फिल्म का ट्रेलर लंबाई के मामले में बॉलीवुड के बड़े ट्रेलर्स को टक्कर दे रहा है। रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की 'रामायण पार्ट 1' का ट्रेलर 4 मिनट 15 सेकंड का था। वहीं, अजय देवगन की 'सिंघम अगेन' का ट्रेलर 4 मिनट 58 सेकंड लंबा था। ऐसे में सलमान की फिल्म का ट्रेलर भी इस खास लिस्ट में शामिल हो गया है।

End of Feed