दीवाली पर रिलीज होगी सलमान की Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan का टीजर! सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी फिल्म

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 10, 2022, 10:34 PM IST

Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर दर्शक काफी एक्साइटेड है। आइए जानते हैं फिल्म का टीजर किस दिन रिलीज हो सकता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर बज बना हुआ है
  • एक्टर दीवाली पर फैंस को तोहफा दे सकते हैं
  • आइए जानते हैं कब रिलीज होगा किसी का भाई किसी की जान का टीजर

Salman Khan Film Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म के अनाउंसमेंट के बाद से ही दर्शक फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड है। सलमान ने फिल्म से अपने दो लुक्स को हाल ही में शेयर किया हैं। फिल्म के फर्स्ट लुक में भाईजान लंबे बालों में नजर आ रहे हैं तो दूसरे लुक में एक्टर शॉर्ट हेयर में काफी हैंडसम लग रहे हैं। सलमान खान के फैंस के लिए हम फिल्म से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने लेकर आए हैं। रिपोर्ट्स की माने तो एक्टर की फिल्म का टीजर या मोशन पोस्टर इस साल दीवाली पर रिलीज हो सकता है। जी हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। इस फिल्म का मोशन पोस्टर या टीजर 24 अक्टूबर को रिलीज हो सकता है।

salman khan (9)

salman khan (image : instagram)

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, दीवाली पर सलमान किसी का भाई किसी की जान का टीजर रिलीज कर सकते हैं। ये एक फैमिल एंटरटेनमेंट फिल्म है। इसलिए भाईजान चाहते हैं कि फिल्म के टीजर या मोशन पोस्टर को दीवाली पर रिलीज किया जाए। फिल्म दो महीने बाद रिलीज होगी, ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए ये सबसे सही समय होगा।

End of Feed