धुंआ-धुंआ करने आ रहे हैं सलीम-जावेद के बेटे!! थिएटर हिलाएंगे Salman Khan-Farhan Akhtar

सलीम-जावेद की जोड़ी ने दर्शकों को कई हिट फिल्में दी हैं और अब बारी इनके बेटों की है। खबरों की मानें तो सलमान खान और फरहान अख्तर ने एक पीरियड ड्रामा के लिए हाथ मिलाने का फैसला लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • सलमान जल्द दिखेंगे पीरियड ड्रामा मूवी में
  • फरहान अख्तर संभालेंगे डायरेक्टर की गद्दी
  • सलीम-जावेद के बेटे पहली बार करेंगे साथ काम

सलीम खान और जावेद अख्तर ने दर्शकों को कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें से कई तो कल्ट क्लासिक हैं, जिन्हें दर्शक आज भी देखते हैं। भारतीय सिनेमा की सबसे सफल इस फिल्म जोड़ी ने अचानक से ही साथ में काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद कई तरह की बातें बनीं। जब इन दोनों के बच्चों ने फिल्मों में कदम रखा तो लोगों ने कभी सोचा भी नहीं कि ये साथ में काम करेंगे क्योंकि सलीम-जावेद ने एक-दूसरे के साथ काम करना ही ऐसे मोड़ पर छोड़ा था। जो दर्शकों ने कभी नहीं सोचा, वो होने जा रहा है क्योंकि बॉलीवुड के अंदरखाने से सामने आई रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और फरहान अख्तर जल्द ही एक पीरियड ड्रामा के लिए हाथ मिला सकते हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Guru Randhawa के जिम पर फायरिंग मामले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लॉरेंस गैंग के 2 शूटर हुए गिरफ्तार

Salman Khan के साथ पीरियड ड्रामा बनाएंगे Farhan Akhtar

Salman Khan के साथ पीरियड ड्रामा बनाएंगे Farhan Akhtar

Salman Khan-Farhan Akhtar करेंगे साथ में काम

पिंकविला की ताजा खबर की मानें तो सलमान खान और फरहान अख्तर पिछले एक महीने से फिल्म को लेकर बात कर रहे थे। फरहान ने सलमान को कई कहानियां सुनाई, जिनमें से उन्हें एक पीरियड ड्रामा पसंद आई है। सलमान खान ने इस कहानी को करने में उत्सुकता जताई है। फरहान अख्तर इस मूवी को बड़े स्तर पर बनाने की सोच रहे हैं। सूत्र के अनुसार, "सलमान खान और फरहान अख्तर पिछले कुछ समय से लगातार मिल रहे हैं और साथ में काम करने के बारे में बात कर रहे हैं। सलमान खान ने फरहान के एक प्रोजेक्ट में दिलचस्पी भी जताई है। अभी इस मूवी को लेकर चर्चाएं शुरुआती दौर में हैं लेकिन जैसी स्पीड है उसे देखते हुए जल्द ही इसका ऐलान हो सकता है। यह पहला मौका होगा जब सलमान खान और फरहान अख्तर साथ में आएंगे।" टाइम्स नाउ नवभारत पर ये एंटरटेनमेंट खबर पढ़ें: Batwara 1947: सनी देओल के चेहरे पर दिखा बंटवारे का दर्द, प्रीति जिंटा के लुक पर टिक गई सभी की नजरें

End of Feed