Salman Khan Entry in Pathaan: पठान के निर्माताओं ने फिल्म के ट्रेलर में सलमान खान के कैमियो की झलक नहीं दिखाई थी। मेकर्स ने यह फैसला बहुत सोच-समझकर लिया था क्योंकि वो नहीं चाहते थे कि सलमान खान के कैमियो को लेकर बना बज खत्म न हो जाए। मेकर्स की प्लानिंग रंग लाती दिख रही है क्योंकि पठान का फर्स्ट-डे, फर्स्ट-शो देखने के लिए पहुंचे दर्शक सलमान खान की एंट्री पर झूम उठे हैं। सिनेमाघरों से सामने आ रही रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म पठान में जब सलमान खान की एंट्री होती है तो दर्शक सीट से कूद पड़ते हैं और भाईजान का नाम चिल्लाने लगते हैं। भले ही फिल्म पठान शाहरुख खान की मूवी हो लेकिन सलमान खान सारी लाइमलाइट लूटकर ले गए हैं।
Pathaan में Salman Khan ने मारी इतनी जबरदस्त एंट्री कि शाहरुख खान ने भी किया सलाम, फैंस बोले 'बॉलीवुड बचाने आया टाइगर'
कुछ लोगों ने सलमान खान के एंट्री सीन को इंटरनेट पर शेयर भी किया है, जिस पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं। लोग लगातार यशराज बैनर की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बॉलीवुड के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स को इतने ग्रैंड तरीके से पेश किया है। एक फैन ने सलमान खान की एंट्री पर लिखा है, 'सलमान भाई पठान को बचाने नहीं आए हैं, वो बॉलीवुड को बचाने के लिए आए हैं।' तो दूसरे फैन ने लिखा है, 'सलमान भाई की एंट्री ने पठान का स्तर बढ़ा दिया है। इन दोनों सुपरस्टार्स को एक एक्शन मूवी साथ में करनी चाहिए।'
#PathaanReview - I'm just speechless!! Tiger's Dhamakedaar ENTRY and the theaters turned into a stadium within seco… t.co/LPCaBrE47l
— ANI (@ANI) Jan 25, 2023
यशराज बैनर ने पठान से शुरू किया स्पाई यूनिवर्स
फिल्म पठान के साथ यशराज बैनर ने स्पाई यूनिवर्स की शुरुआत की है। इस स्पाई यूनिवर्स में शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसे कलाकार दिखाई देंगे। फिल्म पठान में सलमान खान-शाहरुख खान साथ आए हैं, जल्द ही ऋतिक रोशन इन दोनों स्टार्स को जॉइन करेंगे। यशराज बैनर जल्द ही इन तीनों स्टार्स को एक साथ दर्शकों के सामने पेश करेगी।
