इस शख्स के आगे नहीं खुलती Salman Khan की जुबान, बोलते वक्त लड़खड़ा जाते हैं भाईजान; करीबी दोस्त ने खोली पोल

Salman Khan Could Not Speak Before This Person: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान के आगे अच्छे-अच्छों की बोलती बंद हो जाती है। लेकिन एक शख्स ऐसे हैं जिनके सामने बोलने से सलमान खान भी कतराते हैं। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान के करीबी दोस्त ने एक इंटरव्यू में किया है।

Salman Khan Could Not Speak Before This Person: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। वह जल्द ही फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में नजर आने वाले हैं, जिसकी तैयारी सलमान खान जोरों-शोरों पर कर रहे हैं। इन सबसे इतर सलमान खान का अंदाज ऐसा है कि लोग उनके सामने आवाज ऊंची करने से भी कतराते हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक शख्स के आगे खुद सलमान खान की आवाज निकलना भी मुश्किल होती है। यहां तक कि बोलते हुए भी सलमान खान (Salman Khan) की जुबान उस शख्स के सामने लड़खड़ा जाती है। इस बात का खुलासा खुद सलमान खान के करीबी दोस्त ने किया है।

salman khan (1)

फोटो क्रेडिट- सलमान खान इंस्टाग्राम

सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा ये राज खोलने वाले करीबी दोस्त हैं उनके 'करण अर्जुन' के को-स्टार आसिफ शेख, जिन्होंने बताया कि सलमान खान की अपने पिता सलीम खान के सामने बोलने की जरा भी हिम्मत नहीं होती है। आसिफ शेख ने सलमान खान और सलीम खान के बारे में बात करते हुए कहा, "सलीम सर सलमान के सबसे बड़े आलोचक हैं। वो चेहरे पर ही सबकुछ बोलते हैं, कभी बातों को चाशनी में भिगोकर नहीं कहते। क्योंकि उनका बेटा एक स्टार है। लेकिन सलीम अंकल अपने आप में ही बड़े स्टार हैं। मुझे याद है जब सलमान नए स्टार बने तो वो अपने पिता के सामने कुछ बोल भी नहीं पाते थे और उनकी जुबान लड़खड़ाती थी। सलमान की अपने पिता से बोलने की हिम्मत नहीं होती थी। वो अपने पिता का बहुत सम्मान करते हैं।"

End of Feed