Salman Khan Dance with CM Mamata Banerjee : कल मंगलवार को कोलकाता फिल्म फेस्टिवल का आगाज हो चुका है। इस इवेंट में बॉलीवुड की कई हस्तियों ने शिरकत की अनिल कपूर( Anil Kapoor) से लेकर शत्रुघ्न सिन्हा तक ने फेस्टिवल में चार-चाँद लगा दिए। वहीं सलमान खान ( Salman Khan) ने इस कार्यक्रम का आगाज किया और सबसे पहले दीप जलाकर शुभारंभ किया. फिल्म फेस्टिवल में कोलकाता की सीएम ममता बनर्जी( Mamata Banerjee) ने सलमान खान के साथ डांस किया, उनका ये वीडियो लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
5 दिसम्बर को कोलकाता फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत हो चुकी है। इस इवेंट में बॉलीवुड हस्तियां अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा ( Sonakshi Sinha) , शत्रुघन सिन्हा और सलमान खान सहित कलाकार मौजूद रहे। स्टेज पर सलमान खान ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के साथ जमकर डांस किया। सीएम ने 'बांग्लार माटी बांग्लार जल' गाना गया जिसपर सलमान खान ने पैर थिरकाया। उनकी ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वह स्टेज पर डांस करते नजर आ रहे हैं और उनके साथ अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा अन्य कलाकार खड़े दिखाई दे रहे हैं। 5 दिसंबर से शुरू होने वाला कोलकाता अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 12 दिसंबर तक चलने वाला है। उद्घाटन समारोह कोलकाता के नेताजी इंडोर स्टेडियम में हुआ था.
