Salman Khan की को-स्टार का 67 वर्ष की उम्र में हुआ निधन, बीते 6 महीने से कैंसर से जूझ रही थीं एक्ट्रेस

Salman Khan Co Stars Bhairavi Vaidya Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान की को-स्टार भैरवी वैद्य का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते 6 महीने से कैंसर से जंग लड़ रही थीं।

Salman Khan Co Stars Bhairavi Vaidya Passed Away: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की को-स्टार भैरवी वैद्य का 67 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। भैरवी वैद्य (Bhairavi Vaidya) ने सलमान खान की 'चोरी चोरी चुपके चुपके' में उनके साथ काम किया था। बताया जा रहा है कि उन्होंने 8 अक्टूबर को आखिरी सांसें ली थीं। वह बीते 6 महीने से कैंसर से जूझ रही थीं। भैरवरी वैद्य के निधन की जानकारी उनकी बेटी की इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए मिली है।

बता दें कि भैरवी वैद्य (Bhairavi Vaidya) ने सलमान खान (Salman Khan) की 'चोरी चोरी चुपके चुपके' के साथ-साथ ऐश्वर्या राय की 'ताल' में भी काम किया है। अपने लंबे करियर में भैरवी वैद्य ने 'हेरा फेरी', 'वॉट्स यॉर राशि', 'हमराज' और 'क्या दिल ने कहा' जैसी जबरदस्त फिल्मों में काम किया है। भैरवी वैद्य ने अपने करियर में कई टीवी शोज में भी हाथ आजमाया था। साथ ही वह गुजराती फिल्मों का भी हिस्सा रह चुकी हैं।

End of Feed