Prem Keetanu की स्क्रीनिंग में सलमान खान ने दिए एक से एक पोज, देखते रह गए लोग

सलमान खान ने वीर पहाड़िया की फिल्म 'प्रेम कीटाणु' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचकर टीम को सपोर्ट किया। इस दौरान सलमान का स्टाइलिश अंदाज देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर वायरल हैं।

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों के साथ-साथ दूसरे एक्टर्स को सपोर्ट करने को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में भाईजान एक्टर वीर पहाड़िया की अपकमिंग फिल्म 'प्रेम कीटाणु' (Prem Keetanu) की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे। फिल्म की रिलीज से पहले सलमान ने पूरी टीम का हौसला बढ़ाया और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं। इस दौरान का वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Captain Smit Machchhar की बहादुरी को Raveena Tandon- Kangana Ranaut समेत इन स्टार्स ने किया सलाम)

salman khan

'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग पर पहुंचे सलमान खान (pic credit-instagram)

'प्रेम कीटाणु' की स्क्रीनिंग में पहुंचे सलमान खान

'प्रेम कीटाणु' की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए सलमान खान ने हल्के नीले रंग की शर्ट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने सफेद पैंट, डार्क सनग्लासेस, घड़ी और हाथों में ब्रेसलेट पहने थे। स्क्रीनिंग के उन्होंने एक से एक पोज दिए। सलमान खान की मौजूदगी ने इस खास स्क्रीनिंग को और भी खास बना दिया। वह वीर पहाड़िया को सपोर्ट करने के लिए यहां पहुंचे थे। सलमान के अलावा सारा तेंदुलकर, हिमेश रेशमिया और उनकी पत्नी समेत कई दूसरे लोग भी स्क्रीनिंग में नजर आए। 'प्रेम कीटाणु' एक हिंदी कॉमेडी-ड्रामा-रोमांस फिल्म है, जिसमें वीर पहाड़िया लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। फिल्म में अपारशक्ति खुराना और आफिया सैयद भी अहम भूमिकाओं में हैं।

End of Feed