"I love You Beta...", 'बॉर्डर 2' हिट होने के बाद सलमान खान ने आधी रात लगाया वरुण धवन को फोन

Salman Khan on Border 2 Success: बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन ने मीडिया से बात करते हुए खुलासा किया है कि बॉर्डर 2 की सफलता के बाद सलमान खान ने उन्हें आधी रात कॉल किया और फोन पर जमकर तारीफ की। वरुण ने बताया कि जब भी मुश्किल वक्त आता है, सलमान खान हमेशा उनके साथ खड़े रहते हैं।

Salman Khan on Border 2 Success: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर सफलता हासिल की है और साल 2026 की पहली सुपरहिट मूवी का खिताब भी अपने नाम कर लिया है। बॉर्डर 2 को लेकर जबरदस्त हाइप थी, जिसका फायदा इसे रिलीज के बाद मिला और कमाल की कहानी के दम पर बॉर्डर 2 सुपरहिट साबित हो चुकी है। फिल्म के मेकर्स ने 12 फरवरी के दिन मीडिया के साथ एक खास प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसके दौरान सभी कलाकारों ने दर्शकों का शुक्रिया किया और बताया कि बॉर्डर 2 की सफलता से सभी कितने खुश हैं। एक्टर वरुण धवन ने बॉर्डर 2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक खास किस्सा लोगों के साथ शेयर किया और बताया कि उन्हें मूवी की सफलता के बाद सलमान खान का कॉल आया था, जो बॉर्डर 2 के सफल होने के बाद काफी खुश थे।

Salman Khan Varun Dhawan

Image Source: TNN

सलमान खान ने आधी रात किया वरुण धवन को कॉल

एक्टर वरुण धवन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बताया कि सलमान खान हमेशा से ही उनके जीवन में अहम स्थान रखते रहे हैं। बॉर्डर 2 की सफलता के बाद भी भाईजान ने कुछ ऐसा किया, जिसे वरुण कभी भी भुला नहीं पाएंगे। वरुण ने बताया कि जब बॉर्डर 2 को दर्शकों ने स्वीकार कर लिया तब सलमान खान ने उन्हें अचानक से रात में कॉल किया और खुशी जाहिर की। कॉल पर सलमान खान ने वरुण धवन पर प्राउड फील करते हुए बोले "आई लव यू बेटा...।" वरुण धवन के अनुसार, सलमान खान के मुंह से निकले ये शब्द बहुत खास थे, जो हमेशा उनके साथ रहेंगे।

End of Feed