सलमान खान के बहनोई Ayush Sharma पर आई मुसीबत, ई-मेल से मिली जान से मारने की धमकी

Salman Khan Brother In Law Ayush Sharma Gets Death Threats: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान को तो कई बार बिश्नोई गैंग की ओर से धमकियां मिल ही चुकी हैं। वहीं अब उनके बहनोई आयुष शर्मा की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है। आयुष शर्मा को ई-मेल से जान से मारने की धमकी मिली है।

Salman Khan Brother In Law Ayush Sharma Gets Death Threats: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान बीते लंबे समय से बिश्नोई गैंग के निशाने पर बने हुए हैं। सलमान खान के घर पर फायरिंग भी हो चुकी है, जिसकी जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी। लेकिन सलमान खान के साथ-साथ उनके करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। हाल ही में सलमान खान के बहनोई और एक्टर आयुष शर्मा (Ayush Sharma) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है और इसका नाता लॉरेंस बिश्नोई गैंग से माना जा रहा है। आयुष शर्मा से पहले भी सलमान खान के करीबी रिश्तेदारों को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।

ayush sharma salman khan

फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम

End of Feed