Salman Khan की बनेगी बायोपिक? भाईजान ने दिया मजेदार जवाब, बोले- लोग डूब जाएंगे अगर...

Salman Khan Open Up On His Bioic: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने हाल ही में अपनी बायोपिक फिल्म को लेकर चुप्पी तोड़ी है। उनका कहना है कि उनकी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है।

Salman Khan Open Up On His Bioic: बॉलीवुड के भाईजान यानी सलमान खान ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से लोगों का खूब दिल जीता है। सलमान खान जल्द ही फिल्म 'मातृभूमि' में नजर आने वाले हैं, जिसका बीते दिन ट्रेलर लॉन्च हुआ। सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को लेकर दर्शकों का उत्साह भी सातवें आसमान पर है। खबरों की मानें तो फिल्म 4 दिसंबर को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। लेकिन इन सबके अलावा सलमान खान की बायोपिक भी अब चर्चा में आ गई है। दरअसल, 'मातृभूमि' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान से उनके बायोपिक के बारे में सवाल किया गया। लेकिन भाईजान ने इस मामले पर ऐसा जवाब दिया कि वहां मौजूद लोग भी हंस पड़े। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana पर आया Salman Khan का रिएक्शन, VFX और बजट पर बोले- ये सही नहीं...

Salman Khan पर बनेगी बायोपिक?  (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    मीडिया ने सलमान खान (Salman Khan) से उनकी बायोपिक फिल्म के बारे में सवाल किया। इसपर सलमान खान ने कहा, "मेरी जिंदगी में ऐसा कुछ नहीं है, जो फिल्म को सुपरहिट बना दे। हालांकि बहुत सी चीजें मेरे जीवन में ऐसी जरूर हैं जो बहुत से लोगों की साख डुबा देगी।" सलमान खान का ये जवाब सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए। बता दें कि सलमान खान अपनी अपकमिंग फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में भारतीय सेना के कर्नल बी. संतोष बाबू के रोल में नजर आएंगे। सलमान खान की ये फिल्म भारत और चीन के सैनिकों के बीच गलवान घाटी में हुई झड़प पर आधारित है। मूवी में सलमान खान के अलावा चित्रांगदा सिंह, जेन शॉ और अभिलाष चौधरी जैसे कलाकार भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सरकारी दबाव के चलते बदली 'मातृभूमि' की रिलीज डेट? Salman Khan ने बताई सच्चाई

    End of Feed