Salman Khan join hands with AR Murugadoss: सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला पिछले 30 सालों से लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। जीत, जुड़वा, हर दिल जो प्यार करेगा, मुझसे शादी करोगी, जान-ए-मन और किक जैसी सफल फिल्मों के लिए इन दोनों ने हाथ मिलाकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। सलमान खान ने साजिद नाडियाडवाला के साथ साल 2024 में किक की थी, जिसके बाद से ही दर्शक इन दोनों के साथ आने का इंतजार कर रहे हैं। सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला ने फैंस की गुहार सुन ली है और एक ब्लॉकबस्टर एक्शन मूवी के लिए साथ आने का फैसला किया है। पिंकविला की ताजा रिपोर्ट की मानें तो सलमान-साजिद की इस फिल्म का डायरेक्शन एआर मुर्गडॉस करेंगे।
Salman next movie
एआर मुर्गडॉस की एक्शन एंटरटेनर में दिखेंगे सलमान खान
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को जानकारी दी है कि साजिद नाडियाडवाला ने साउथ डायरेक्टर एआर मुर्गडॉस को सलमान खान की बिग बजट एक्शन एंटरटेनर डायरेक्ट करने के लिए साइन किया है। सलमान खान की ये एक्शन मूवी अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में कदम रखेगी। सूत्र के अनुसार, 'सलमान खान और साजिद नाडियाडवाला काफी लम्बे समय से हाथ मिलाने की सोच रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कई सारे आइडियाज भी डिस्कस किए। इसी दौरान साजिद की मुलाकात एआर मुर्गडॉस से हुई, जिन्होंने एक आइडिया निर्माता को सुनाया। इसे सुनने के बाद साजिद के दिमाग में सबसे पहले सलमान खान का नाम आया। साजिद ने जब सलमान के साथ आइडिया डिस्कस किया, तो उन्होंने तुरंत ही हां कह दी।'
मीडिया में आई खबर की मानें तो सलमान खान, साजिद नाडियाडवाला और एआर मुर्गडॉस की एक्शन फिल्म दुनिया के कई देशों में शूट की जाएगी। फिल्म के मेकर्स इसके लिए लोकेशन्स फाइनल कर रहे हैं। भाईजान की इस एक्शन फिल्म का बजट 400 करोड़ रुपये के आसपास होगा।
