Salman Khan ने शहनाज गिल को दी बड़ी नसीहत, Sidharth Shukla से मूव ऑन करने का दिया इशारा

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Apr 11, 2023, 07:58 AM IST

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल 2023 को रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर लॉन्च से सलमान खान और शहनाज गिल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसपर सिडनाज फैंस रिएक्ट कर रहे हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर हुआ जारी।
  • ट्रेलर लॉन्च इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल।
  • सलमान खान ने शहनाज गिल को नसीहत दी है।

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Trailer Launch:बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का ट्रेलर 10 अप्रैल 2023 को रिलीज कर दिया गया है। फिल्म में पूजा हेगड़े और सलमान खान पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ‘किसी का भाई किसी की जान’ के ट्रेलर लॉन्च पर फिल्म की भारी भरकर कास्ट भी नजर आई है। जिसमें सलमान खान, पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, जस्सी गिल, श्वेता तिवारी, भूमिका चावला, राघव जुयाल, विजेंद्र सिंह, वेंकटेश दग्गुबाती और सिद्धार्थ निगम नजर आए हैं। इस बीच सभी का ध्यान शहनाज गिल ने अपनी ओर खींच लिया है।

Salman Khan on Shehnaaz Gill

Salman Khan on Shehnaaz Gill

बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट शहनाज गिल को दिवंगत एक्शन सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनके रिश्ते की वजह से काफी प्यार मिलता है। फैंस दोनों को सिडनाज कहकर बुलाते हैं। हालांकि अब सलमान खान ने शहनाज को मूव ऑन करने की नसीहत दे दी है।

End of Feed