Kala Hiran का टीजर रिलीज होते ही मचा बवाल, फिल्म पर रोक की मांग को लेकर कोर्ट पहुंचे Salman Khan

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 12, 2026, 02:54 PM IST

Salman Khan on Kala Hiran Movie: फिल्म काला हिरण का टीजर रिलीज हो गया है। टीजर के रिलीज होने के बाद सलमान खान फिल्म पर रोक की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे हैं।

Salman Khan on Kala Hiran Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। लेकिन इन सब के बीच सलमान खान एक ऐसी फिल्म को लेकर खबरों हैं जिसने हलचल मचा दी है। फिल्म का नाम है काला हिरण। जब से फिल्म काला हिरण का पोस्टर रिलीज हुआ है विवाद शुरू हो गया है। सलमान खान ने इस फिल्म छवि खराब करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद सलमान खान की तरफ से फिल्म काला हिरण के मेकर्स को लीगल नोटिस भी भेजा है। लेकिन इसका मेकर्स पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। अब सलमान खान की तरफ से फिल्म काला हिरण को लेकर बड़ा कदम उठाया गया है।

Salman Khan on Kala Hiran Movie

फिल्म काला हिरण पर मचा बवाल (Image Source: IMDb/ Kala Hiran Movie)

कोर्ट पहुंचे सलमान खान

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इसकी वजह फिल्म काला हिरण है। सलमान खान की ओर से दिल्ली हाईकोर्कट में फिल्म काला हिरण की रिलीज के खिलाफ याचिका दायर की है। सलमान खान ने इस फिल्म की रिलीज पर रोक की मांग की है। अपनी याचिका में सलमान ने आरोप लगाया है कि ‘काला हिरण’ के मेकर्स ने उनका हमशक्ल इस्तेमाल किया है और उनसे उनकी पहचान वाला सिग्नेचर ब्रेसलेट भी पहनवाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म का प्रमोशन उनके नाम का इस्तेमाल करके किया जा रहा है। इसके अलावा सलमान खान का ये भी दावा है कि फिल्म की रिलीज से चल रही कानूनी कार्यवाही पर असर पड़ सकता है और उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

End of Feed