Salman Khan ने फैंस को ईद के मौके पर दी ईदी, अपकमिंग फिल्म SIKANDAR की अनाउंस

Salman Khan New Movie Announced: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने आज ईद के मौके पर अपने फैंस को ईदी देते हुए नई फिल्म की घोषणा कर दी है। साथ ही फिल्म का टाइटल और रिलीज डेट भी बात दी है, टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में जानिए पूरी खबर। X

Salman Khan New Movie Announced: आज पूरी दुनिया ईद के जश्न में डूबी हुई है बॉलीवुड के कई सेलेब्स आज अपनों के साह ईद माना रहे हैं। ऐसे में सलमान खान हर ईद पर अपनी फिल्म रिलीज करते हैं, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। इस वजह से भाईजान के फैंस काफी ज्यादा मायूस थे लेकिन अब उनकी मायूसी खुशी में बदल गई है। कुछ ही देर पहले सलमान खान ने अपनी नई फिल्म की घोषणा कर दी है, जिसकी किसी को भी भनक नहीं थी। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए फिल्म कब रिलीज होगी किस टाइटल के साथ।

Salman Khan New Movie Announced

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) ने कुछ देर पहले फैंस को ईद के मौके पर ईदी देते हुए अपनी नई फिल्म की घोषणा की। इस फिल्म का टाइटल है 'सिकंदर' (Sikandar) जिसे साल 2025 के ईद के मौके पर रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को साउथ इंडस्ट्री के हिट फिल्म डायरेक्टर मुरुगादॉस अरुणासलम डायरेक्ट करने वाले हैं। हालांकि फिल्म की कहानी और बाकी कास्ट क्या है अभी पता नहीं चल पाया है। इस न्यूज के मिलते ही फैंस के बीच जश्न का माहोल हो गया है और फिल्म के लिए उत्सुक हो गए हैं।

End of Feed