Salman Khan meets Sushmita Sen: सलमान खान-सुष्मिता सेन की केमिस्ट्री ने जीता दिल, सालों बाद दिखे साथ

Salman Khan and Sushmita Sen Video: बॉलीवुड स्टार सलमान खान इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान ने हाल ही में एक फैशन शो में शोस्टॉपर बनकर धमाल मचा दिया। इस दौरान सलमान खान की मुलाकात सुष्मिता सेन से हुई। इन दोनों का वीडियो सामने आ गया है, जो कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Salman Khan and Sushmita Sen Video: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान बीते दिन मुंबई में डिजाइनर विक्रम फडनीस के लिए शोस्टॉपर बने। बॉलीवुड के भाईजान ने ब्लैक शेरवानी सेट पहनकर रैंप वॉक किया। सलमान खान का ये अंदाज देख फैंस गदगद हो गए हैं। इस लुक में सलमान खान बेहद हैंडसम लग रहे थे। सालों बाद सलमान खान ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा है। बता दें कि इस इवेंट में सलमान खान और सुष्मिता सेन की मुलाकात हुई। इस दौरान का वीडियो सामने आ गया है, जिसे देखकर लोग सातवें आसमान पर पहुंच गए हैं। आइए नजर डालते है इस क्लिप पर...

salman khan sushmita sen video

pic credit- Twitter

सलमान खान ने सुष्मिता सेन को लगाया गले

एक्स पर एक वीडियो आग की तरह फैल रहा है, जिसे देखकर फैंस का दिन बन गया है। सालों बाद बीवी नंबर के स्टार्स मिले हैं। क्लिप में सलमान खान शेरवानी में मुस्कुराते हुए और डिजाइनर फडणीस के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं। वहीं दर्शकों के बीच खड़ी सुष्मिता सेन ने सलमान के तालियां बजा रही हैं। सलमान ने थोड़ा शरमाते हुए सुष्मिता को स्टेज पर बुलाया। सुष्मिता काली साड़ी और मैचिंग ब्लाउज में किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही हैं। सलमान खान को सुष्मिता सेन को गले लगाया। ये देखकर फैंस खुशी से खिलखिला उठे हैं। इस क्लिप पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सलमान और सुष्मिता को साथ देख मजा आ जाएगा। दूसरे ने लिखा, 'दोनों साथ में दोबारा कब फिल्म करेंगे।'

End of Feed