Salman Khan And Sooraj Barjatya To Reunite After 8 Years: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सलमान खान ने अपनी फिल्मों से हमेशा ही लोगों का दिल जीता है। इस वक्त सलमान खान (Salman Khan) के खाते में 'द बुल' और 'बब्बर शेर' जैसी फिल्में मौजूद हैं, जिसे लेकर उनके फैंस भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इससे इतर सलमान खान को लेकर ये भी खबर आ रही है कि वह 8 सालों बाद सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) संग फिल्म के लिए हाथ मिलाने जा रहे हैं। इतना ही नहीं, उनसे जुड़े सूत्रों का कहना है कि इस बार सलमान खान और सूरज बड़जात्या 'प्रेम रतन धन पायो' से भी बड़ी मूवी बनाने वाले हैं।
बता दें कि सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) और सलमान खान (Salman Khan) की जब भी बड़े पर्दे पर जोड़ी बनी है, उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है। चाहे वह 'मैंने प्यार किया' हो या फिर 'प्रेम रतन धन पायो' हो। वहीं अब दोनों एक और फिल्म के लिए साथ आने वाले हैं, जो कि उनकी पिछली मूवी से भी बड़ी होने वाली है। सलमान खान और सूरज बड़जात्या से जुड़े सूत्र ने इस सिलसिले में कहा, "सलमान और सूरज बड़जात्या इस दिशा में काम कर रहे हैं और बड़े पैमाने पर प्रोजेक्ट तैयार कर रहे हैं। सूरज बड़जात्या, सलमान संग हाथ मिलाने से पहले एक फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं सलमान का शेड्यूल भी अगले 26 महीनों के लिए बिजी है।"
सलमान खान (Salman Khan) और सूरज बड़जात्या (Sooraj Barjatya) से जुड़े सूत्रों का कहना है कि दोनों इस वक्त काफी बिजी हैं, ऐसे में प्रोजेक्ट में कोई खास प्रगति देखने को नहीं मिली है। हालांकि सलमान खान और सूरज बड़जात्या ऐसी फिल्म तैयार करने वाले हैं जो दर्शकों को भी खूब इंप्रेस करेगी।
