Sanjay Dutt से मिलते ही इमोशनल हुए Salman Khan, बिना देर किए भाईजान ने संजू बाबा को लगाया गले

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 1, 2026, 08:59 AM IST

Salman Khan Share New Photos: सलमान खान और संजय दत्त की मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। दोनों सितारों की बॉन्डिंग ने फैंस का दिल जीत लिया है।

Salman Khan Share New Photos: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी सलमान खान का कोई लुक वायरल हो जाता है, तो कभी अपनी किसी पोस्ट की वजह से खबरों में आ जाते हैं। इन सब के बीच अब सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से नई तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में सलमान खान एक्टर संजय दत्त (Sanjay Dutt) के साथ नजर आ रहे हैं। तो चलिए जानते हैं सलमान खान और संजय दत्त की इस तस्वीर में क्या खास है।

Salman Khan Share New Photos

सलमान खान ने संजय दत्त को लगाया गले (Image Source: Salman Khan Instagram)

सलमान ने संजय दत्त को लगाया लगे

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह सलमान खान की अभी हाल ही में शेयर की गई पोस्ट है। सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से कुछ तस्वीरें पोस्ट की है, इन तस्वीरों में भाईजान एक्टर संजय दत्त को गले लगाते नजर आ रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती इन तस्वीरों में साफ देखने को मिल रही है। इस वायरल हो रही तस्वीर में सलमान खान ने कैप, टी-शर्ट और जीन्स पहनी हुई है, वहीं संजय दत्त शर्ट-जीन्स पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान और संजय दत्त की ये फोटोज सोशल मीडिया पर आते ही छा गई हैं। इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है।

End of Feed