Salman-Rajinikanth's Next With Atlee: साउथ इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक एटली कुमार (Atlee Kumar) के बैनर तले फिल्म 'बेबी जॉन' को बनाया गया था। निर्माताओं को उम्मीद थी कि ये मूवी बॉक्स ऑफिस शानदार कमाई करेगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और ये फ्लॉप साबित हुई। 'बेबी जॉन' के फ्लॉप होने के बाद अब एटली कुमार ने बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) के साथ एक नई एक्शन मूवी के लिए हाथ मिलाया है। इस फिल्म में सलमान खान को एक बार फिर धांसू एक्शन सीन्स करते हुए देखा जाएगा। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक एटली कुमार ने सलमान खान स्टारर में साउथ सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) को कास्ट करने की तगड़ी प्लानिंग की है।
सलमान खान संग दिखेंगे रजनीकांत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एटली कुमार में सलमान खान के साथ-साथ अब साउथ सुपरस्टार रजनीकांत लीड रोल में दिखाई देंगे। दोनों सुपरस्टार्स को एक साथ बड़े परदे पर देखने के लिए हरकोई बेताब है। हालांकि इस मूवी को लेकर अभी तक मेकर्स ने कोई घोषणा नहीं की है। कई रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि एटली कुमार ने फिल्म का प्री-प्रोडक्शन वर्क भी शुरू कर दिया है।
वर्कफ्रंट की बात करें सलमान खान इन दिनों फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस मूवी का निर्देशनएआर मुरुगादॉस कर रहे हैं। फिल्म में सलमान खान के साथ लीड रोल में साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना नजर आएंगी। सलमान खान की 'सिकंदर' को रिलीज करने के लिए मेकर्स ने इसी साल ईद का दिन चुना है। वहीं दूसरी ओर एटली संग सलमान खान की ये एक्शन फिल्म ईद 2027 में दस्तक देगी।
