Salman Khan Starrer Dabangg 4: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की अपकमिंग फिल्म दबंग 4 को लेकर अब एक नया अपडेट एक्टर ने फैंस को दे दिया है। सलमान खान को चुलबुल पांडे के रोल में काफी पसंद किया जाता है। दबंग की चौथे सीक्वल यानी दबंग 4 के लिए फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं अब इस सीक्वल को लेकर सलमान खान ने अपना बयान दिया है। कुछ समय पहले फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर अरबाज खान ने भी कन्फर्म किया था कि वह दंबग 4 जरूर बनाने वाले हैं, फिलहाल वह फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं।
Salman Khan on Dabangg 4
यह भी पढ़ें- Kareena Kapoor Khan दोनों बेटों तैमूर-जेह की इस हरकत से आ गई हैं तंग, पिता सैफ अली खान भी हो जाते हैं गुस्सा
अब सलमान खान ने दबंग 4 को लेकर सामने आ रही देरी का मुख्य कारण बता दिया है, एक्टर ने साफ कर दिया है कि फिल्म को स्किप्ट को लेकर उनके और अरबाज खान के बीच काफी क्रिएटिव अंदर आ रहे हैं और इसी वजह से मूवी की स्क्रिप्ट फाइनल नहीं हो पा रही है, आइए एक के बयान पर एक नजर डालते हैं।
सलमान खान ने दिया Dabangg 4 पर अपडेट
दबंग 4 को लेकर बात करते हुए सलमान खान ने रवीना टंडन की फिल्म पटना शुक्ला की स्क्रीनिंग में कहा, 'बहुत जल्दी, जैसे ही हम दोनों भाई एक स्क्रिप्ट पर लॉक हो जाएंगे, इनको (अरबाज खान) कुछ और बनाना है, हमें कुछ और, जैसे हम एक स्क्रिप्ट पर लॉक हो जाएंगे उसके बाद दबंग रिलीज हो जाएगी'
