Salim Khan Health Update: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता और मशहूर स्क्रीन राइटर सलीम खान पर सभी की नजरें टिकी हुई है। हाल ही में सलीम खान को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ गई थी। सलीम खान से मिलने बॉलीवुड के तमाम स्टार्स पहुंचे थे। इस बीच सलीम खान की सेहत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लेटेस्ट रिपोर्ट को पढ़कर उनके फैंस के चेहरे पर स्माइल आ जाएगी।
सलीम खान की सेहत को लेकर आया अपडेट
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के पिता सलीम खान की तबीयत में सुधार हो रहा है। मुंबई के लीलावती अस्पताल में लगभग दो हफ्ते पहले भर्ती होने के बाद अब उनकी हालत काफी बेहतर है और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिलने वाली है। पत्रकार विक्की लालवानी के मुताबिक 88 साल के सलीम खान को ब्रेन में क्लॉट होने के कारण अस्पताल में भर्ती किया गया था। इलाज के दौरान उन्हें जरूरी मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया और अब उनकी हालत स्थिर और सुधार की ओर है। अगर सब ठीक रहा तो अगले तीन-चार दिनों में उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। यह खबर खान परिवार, खासकर सलमान खान के लिए बड़ी राहत की बात है। विक्की लालवानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि पिछले कुछ दिन बहुत मुश्किल थे, लेकिन डॉक्टर्स की देखरेख में सलीम खान की सेहत लगातार बेहतर हो रही है। लीलावती अस्पताल के स्पेशलिस्ट डॉक्टर्स की टीम उनकी निगरानी कर रही है और क्लॉट का इलाज सफलतापूर्वक किया गया है। इलाज के दौरान परिवार के सदस्य उनके साथ रहे हैं। देशभर के फैंस उनकी जल्दी ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं।
आमिर खान ने कही थी ये बात
हाल ही में आमिर खान ने सलीम खान की सेहत के बारे में अपडेट दिया था। आमिर ने बताया कि वे सलीम साहब से मिलने गए थे, लेकिन वे आईसीयू में थे इसलिए उनसे नहीं मिल पाए। उन्होंने परिवार के साथ बैठकर बात की। आमिर ने कहा, 'अलवीरा जी बता रही थीं कि उनकी सेहत हर दिन बेहतर हो रही है। हम सब दुआ कर रहे हैं कि वे जल्दी घर लौटें और पूरी तरह ठीक हो जाएं।' बताते चलें कि सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान की वजह से चर्चा में हैं। ये फिल्म 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
