Salaar Trailer Twitter Review: प्रभास का धाकड़ एक्शन देख खड़े हुए फैंस रोंगटे, पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी फूंकी जान

Salaar: Ceaserfire Part 1 Trailer Twitter Review: साउथ के सुपरस्टार प्रभास की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। खास बात तो यह है कि ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही यू-ट्यूब से लेकर बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी लोग इसी की चर्चा कर रहे हैं, साथ ही ट्रेलर पर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं।

Salaar: Ceaserfire Part 1 Trailer Twitter Review: साउथ के सुपरस्टार प्रभास एक बार फिर से बड़े पर्दे पर तबाही मचाने के लिए तैयार हैं। दरअसल, प्रभास की मोस्ट अवेटेड मूवी 'सालार: सीजफायर पार्ट 1' (Salaar: Ceasefire Part 1) का ट्रेलर यू-ट्यूब पर रिलीज हो चुका है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। प्रभास की 'सालार' का ट्रेलर एक्शन और धमाकेदार डायलॉग से भरपूर है। ट्रेलर के रिलीज के बाद से ही यू-ट्यूब और बाकी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सालार की ही चर्चा हो रही है। इतना ही नहीं, प्रभास (Prabhas) की अपकमिंग मूवी की झलक देखने के बाद लोग अपने-अपने रिएक्शन भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर रहे हैं।

प्रभास (Prabhas) की 'सालार' (Salaar) का ट्रेलर देखने के बाद सोशल मीडिया पर मानो लोगों के कमेंट और ट्वीट की बाढ़ आ गई हो। एक यूजर ने प्रभास की 'सालार' पर कमेंट करते हुए लिखा, "बॉक्स ऑफिस का बॉस 22 दिसंबर को आ रहा है।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "मेनिया पूरे भारत में है। धमाकेदार ट्रेलर, ये फिल्म क्रिसमस वीक पर सारे कॉम्पिटीशन को कुचल देगी। 1000 करोड़ रुपये खाते में आने वाला है।" वहीं एक यूजर ने प्रशांत नील की तारीफ में लिखा, "हम प्रशांत नील से क्या उम्मीद कर सकते हैं। क्या मैसिव ट्रेलर है। अपनी अपनी इंडस्ट्रीज के दो धाकड़ लोग। फिल्म के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।"

End of Feed