Sajid Khan Death: 'Mother India' फेम चाइल्ड एक्टर साजिद खान का हुआ निधन, 70 साल की उम्र में कैंसर से तोड़ा दम

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 28, 2023, 11:14 AM IST

साजिद खान (Sajid Khan Death): बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म मदर इंडिया (Mother India) में बिरजु का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर साजिद खान का निधन हो गया है। फिल्म में छोटे सुनील दत्त का किरदार निभाने के लिए एक्टर को काफी फेम मिला था। साजिद बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, इस दौरान उन्होंने अब जिंदगी से हार मान ली है।

साजिद खान (Sajid Khan Death): : बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म मदर इंडिया (Mother India) में बिरजु का किरदार निभाने वाले चाइल्ड एक्टर साजिद खान (Sajid Khan Death) का निधन हो गया है। फिल्म में छोटे सुनील दत्त का किरदार निभाने के लिए एक्टर को काफी फेम मिला था। साजिद बीते काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे, इस दौरान उन्होंने अब जिंदगी से हार मान ली है। 22 दिसंबर 2023 को USA में साजिद खान का निधन हो गया है। इस बीच परिवार और एक्टर के करीबी दोस्तों के बीच शोक की लहर है। साजिद का दुनिया को छोड़कर चले जाना परिवार के लिए एक बडे़ सदमे की तरह हैं।

End of Feed