Saiyaara: लोगों की सिर चढ़कर बोल रही है सैयारा की दीवानगी, IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा फैन

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 21, 2025, 08:57 AM IST

Saiyaara Crazy Fan Video: मोहित सूरी (Mohit Suri) के डायेरक्शन में बनी हान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) की लीड रोल वाली फिल्म सैयारा (Saiyaara) को लेकर लोगों के बीच दीवानगी देखने को मिल रही है। फिल्म को देखने के लिए एक फैन इस हालात में सिनेमाघर पहुंच गया।

Saiyaara Crazy Fan Video: डायरेक्टर मोहित सूरी (Mohit Suri) की रोमांटिक फिल्म सैयारा (Saiyaara) ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। अहान पांडे (Ahaan Panday) और अनीत पड्डा (Aneet Padda) जैसे नए चेहरों के साथ 18 जुलाई को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड में ही 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। इस फिल्म को देखने के लिए काफी संख्या में सिनेमाघर पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच फिल्म के फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। ये फैन ऐसी हालत में फिल्म देखने पहुंचे था जिसे देखने के बाद लोग हैरान ही रह गए। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Saiyaara Fan Video

Image Source: Iamfaisal Instagram And Saiyaara Movie

IV ड्रिप लगाकर फिल्म देखने पहुंचा फैन

अहान पांडे और अनीत पड्डा की फिल्म सैयारा को देखने के बाद लोग इसके दीवाने हो गए हैं। थिएटर से एक के बाद एक अनोखे फैंस के वीडियो और फोटोज सामने आ रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसे देखने के बाद आप समझ पाएंगे की 'सैयारा' की दीवानगी किस हद तक चली गई है। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो सामने आया है इसमें एक आदमी IV ड्रिप लगाए सिनेमाघर में 'सैयारा' देखता हुआ नजर आ रहा है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।

End of Feed