Sonu Sood New Video: बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बने रहते हैं। वैसे तो पर्दे पर सोनू सूद ने कई बार विलेन का रोल निभाया है लेकिन रियल लाइफ में सोनू एक हीरो है। उन्होंने कोरोना काल में कई लोगों की मदद की थी। वहीं आज भी अगर किसी को कोई जरूरत होती है तो सोनू उसके लिए हमेशा खड़े रहते है। इस बीच सोनू सूद ने कुछ ऐसा कर दिया है कि लोग उनकी फिर से तारीफ कर रहे हैं। एक्टर सोनू सूद का लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर आते ही छा गया है।
सावन के महीने में सोनू सूद ने किया ये काम
बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक सांप को रेस्कयू करते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल सोनू की सोसाइटी में एक रेट स्नैक घुस आया था। उसी सांप को सोनू ने रेस्क्यू किया है। वीडियो में सोनू कह रहे है कि बिना किसी प्रोफेशनल के आप बिल्कुल भी सांप के साथ मजाक नहीं करें। सोनू ने कहा कि उनको सांप को रेस्क्यू करना आता है इसलिए वो ऐसा कर रहे हैं। सोनू के वीडियो पर लोग जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। जहां कई लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं तो कई लोग सोनू को खतरों का खिलाड़ी बता रहे हैं।
रियल लाइफ में भी हीरो हैं सोनू सूद
सोनू सूद ने जिस तरह से कोरोना काल और लॉकडाउन के दौरान हर जरूरतमंद की मदद की उससे वो सभी के लिए 'मसीहा' बन चुके हैं। आज भी लोग सोनू सूद की दिल खोलकर तारीफ करते हैं। बता दें कि सोनू सूद ने कई फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। सलमान खान की फिल्म दबंग में तो सोनू ने गर्दा उड़ा दिया था। सोनू सूद अभी कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
