Salman Khan As Ram in Ramayana Movie: बॉलीवुड में इन दिनों नितेश तिवारी (Nitesh Tiwari) की मेगा-बजट फिल्म रामायण (Ramayana) को लेकर खूब चर्चा हो रही है। जिसमें रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले फिल्म का एक धांसू टीजर रिलीज हुआ था, जिसे देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। इन सब के बाद एक फिल्म रामायण से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिसे सबके होश उड़ा दिए हैं। फिल्म रामायण का सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ा एक किस्सा खूब वायरल हो रहा है।
सलमान खान बनने वाले थे 'राम'
फिल्म रामायण एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई है। फिल्म से जुड़ी एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे जानने के बाद आप भी हैरान हो जाएंगे। Mid-Day की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान के भाई सोहेल खान (Sohail Khan) ने 90 के दशक में फिल्म रामायण का ऐलान किया था। इस फिल्म में भगवान राम का रोल सलमान खान करने वाले थे और माता सिता का किरदार । लेकिन सोहेल खान ने सोनाली बेंद्रे (Sonali Bendre) वाली थीं। फिल्म के लिए पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) को भी कास्ट किया गया था। फिल्म में पूजा भट्ट अहम रोल के साथ-साथ को-डायरेक्टर भी थीं। इस फिल्म को शुरू किया गया और 40% शूटिंग भी कर लगी गई उसके बाद सोहेल खान ने इस फिल्म को बंद कर दिया। इसकी वजह फिल्म से जुड़ी नहीं बल्कि सोहेल खान की लव लाइफ से जुड़ी हुई थी। सोहेल खान और पूजा भट्ट उस दौरान अफेयर में थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूजा भट्ट ने शादी को लेकर बात उठाई थी लेकिन सोहेल खान के परिवार वाले इसके पक्ष में नहीं थे। इसके बाद नाराज पूजा भट्ट ने फिल्म को बीच में छोड़ दिया और ये मूवी बंद हो गई।
इस फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान
सलमान खान इस दिनों अपनी फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) के साथ बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाले हैं।सलमान खान की ये फिल्म साल 2026 में रिलीज हो सकती है।
