Saira Khan Case: कोर्टरूम से कैमरे तक, पूर्व जज स्वाति चौहान की फिल्म ‘सायरा खान केस’ में गूंजेगी न्याय की पुकार

पूर्व न्यायाधीश स्वाति चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म “सायरा खान केस” 10 अक्टूबर को रिलीज़ होगी। 2014 के तीन तलाक और बहुविवाह पर ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित यह कोर्टरूम ड्रामा एक मुस्लिम महिला की न्याय के लिए लड़ाई दिखाता है। फिल्म में पूनम दुबे, रजनीश दुग्गल और करण राजदान मुख्य भूमिकाओं में हैं।

मुंबई : न्याय और महिला अधिकारों पर केंद्रित फिल्म “सायरा खान केस” 10 अक्टूबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। यह फिल्म सोल फिल्म्स के बैनर तले बनी है और इसकी विशेषता यह है कि इसे पूर्व प्रधान न्यायाधीश स्वाति चौहान ने निर्देशित किया है। यह उनका निर्देशन में पहला कदम है। उन्होंने इस फिल्म का सह-लेखन प्रसिद्ध फिल्म निर्माता करण राजदान के साथ किया है। फिल्म का प्रीमियर 8 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित फिल्म्स डिवीजन, 1 महादेव रोड में आयोजित किया गया

saira khan case

सायरा खान केस रिलीज की डेट आई (फोटो-@IMehakSuri26)

वास्तविक फैसले से प्रेरित कहानी

“सायरा खान केस” 2014 में स्वाति चौहान द्वारा अपने ही न्यायालय में दिए गए एक ऐतिहासिक फैसले से प्रेरित है, जिसमें तीन तलाक और बहुविवाह से जुड़े संवेदनशील सामाजिक और कानूनी मुद्दों पर चर्चा की गई थी। फिल्म भारत के धर्मनिरपेक्ष न्यायिक ढांचे में महिला अधिकारों, समानता और धार्मिक कानूनों के टकराव को उजागर करती है।

End of Feed