Saira Banu on Amitabh Bachchan Birthday: अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर यानी मंगलवार को 80 साल (Amitabh Bachchan Birthday) के हो जाएंगे। एक दिन पहले ही फैंस सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। अमिताभ बच्चन दिलीप कुमार की फैमली के काफी करीब थे। हालांकि, दोनों ने साथ में कोई भी फिल्म नहीं की थी। बिग बी के बर्थडे से पहले दिलीप कुमार (Dilip Kumar) की वाइफ सायरा बानो (Saira Banu) ने बताया कि हर साल अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर दिलीप कुमार खास अंदाज में विश करते थे। गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को दिलीप कुमार और सायरा बानो की वेडिंग एनिवर्सरी भी है।
Amitabh Bachchan and Dilip-Kumar
ई टाइम्स से बातचीत में सायरा बानो (Saira Banu) ने अपनी वेडिंग एनिवर्सरी और अमिताभ बच्चन के बर्थडे पर कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो पहले बहुत अच्छा और स्पेशल होता था। हमारा पूरा घर फूलों से भर जाता था। आप जानते हैं अमिताभ बच्चन हमें काफी अच्छे फूल भेजा करते थे। हम भी 11 अक्टूबर को उनके बर्थडे के मौके पर फूल भेजा करते थे। अमिताभ बच्चन और मैं फिल्म जमीर में साथ काम कर रहे थे तब उन्होंने बताया कि जब वह कोलकाता में काम कर रहे थे तो भले ही वह न मुझे और न दिलीप साहब को जानते थे। इसके बावजूद उन्हें हमारे प्रति अपनापन महसूस होता था।'
भाई का भी होता है जन्मदिन
सायरा बानो ने बताया कि, 'मेरा सौतेला भाई जो ऑस्ट्रिया में रहता है उसका भी 11 अक्टूबर को जन्मदिन होता है। ऐसे में 11 अक्टूबर हमारे लिए बेहद खास है।' बकौल सायरा बानो, 'दिलीप साहब और अमिताभ बच्चन के बीच कई लेटर की अदला-बदली हुई है। मैंने वह लेटर्स आज भी संभालकर रखे हुए हैं।' सायरा बानो ने बताया कि दिलीप कुमार ने जो भी काम किया या अच्छे काम का सपोर्ट किया, उसकी कभी भी पब्लिसिटी नहीं की।' बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सेहत अब ठीक हैं लेकिन, वह किसी से मिलना नहीं चाहती हैं।
सायरा बानो कहती हैं, 'हिम्मत नहीं होती है, मन भी नहीं करता।' आपको बता दें कि सायरा बानो और दिलीप कुमार 11 अक्टूबर 1966 को शादी के बंधन में बंधे थे। सात जुलाई 2021 को दिलीप कुमार का निधन हो गया था।
