Saif Ali Khan House Security: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभी कुछ ही दिन पहले सैफ अली खान के घर आए चोरों ने एक्टर पर चाकू से हमला कर दिया था। सलमान खान के घर पर हुई फायरिंग के बाद ये वारदात थी जिसने बी-टाउन को हिलाकर रख दिया था। सैफ अली खान पर हुए हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सैफ अली खान अस्पताल से ठीक होकर अपने घर वापस आ गए हैं। अब सैफ अली खान अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंतित नजर आ रहे हैं। सुरक्षा को लेकर सैफ अली खान अभी तक कई बड़े कदम उठा चुके हैं। अब उन्होंने अपने घर को सुरक्षित करना भी शुरू कर दिया है।
सैफ अली खान ने बढ़ाई घर की सुरक्षा
एक्टर और करीना कपूर के पति सैफ अली खान पर हमला होने के बाद से उनके फैंस काफी परेशान नजर आ रहे हैं। सैफ अली खान की सुरक्षा को लेकर लोग काफी चिंतित भी नजर आए। सैफ अली खान ने अपने घर को सुरक्षित करने के लिए घर की बालकनी फेंसिंग तार लगाई जा रही हैं। पूरी बालकनी को फेंसिंग तार से छुपा दिया गया है। सैफ अली खान के घर से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रही हैं।
घर में घूस गए थे चाकूबाज
सैफ अली खान और करीना कपूर के घर 16 जनवरी को 11वीं मंजिल पर हमलावर घूस आए। वहां मौजूद लोगों पर चाकू से हमला किया। इस हमले में सैफ अली खान अपने परिवार को बचाने में घायल हो गए। इस दौरान सैफ अली खान के साथ घर में उनकी पत्नी करीना कपूर, नर्स एलियामा फिलिप और बेटा जेह था। आपको बता दें पुलिस ने सैफ अली खान पर हमले करने वाले चाकूबाज को पकड़ लिया और हमलवार से पूछताछ भी जारी है। इस केस में सैफ अली खान का बयान भी दर्ज हो गया है।
