टीम ने सैफ अली खान की सेहत पर दिया अपडेट, हमले की जानकारी देते हुए बयान किया जारी

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Team Official Statement: सैफ अली खान( Saif Ali Khan) और करीना कपूर( Kareena Kapoor) की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि सुबह 2:30 से 3 बजे के करीब चोरों ने एक्टर पर हमला कर दिया था, जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल के जाया गया।

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Team Official Statement: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर अलसुबह चोरों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। स्टार के मुंबई घर में हुए हमले के बाद उन्हें जल्दी से लीलावती अस्पताल में एडमिट कराया गया है। हमले के बाद हर जगह अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। जिसके बाद स्टार्स की टीम ने बयान जारी किया है। उन्होंने बताया है कि सुबह-सुबह क्या हुआ और अब इलाज कैसा चल रहा है।

Saif Ali Khan-Kareena Kapoor Team Official Statement

सैफ अली खान( Saif Ali Khan) और करीना कपूर( Kareena Kapoor) की टीम ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए बताया है कि सुबह 2:30 से 3 बजे के करीब चोरों ने एक्टर पर हमला कर दिया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में ले जाया गया। बयान में पुष्टि की गई कि चोरों से बचने के दौरान सैफ घायल हो गए थे और उन्हें तुरंत चिकित्सा के लिए अस्पताल ले जाया गया। उन्हें वर्तमान में आवश्यक देखभाल मिल रही है और डॉक्टर उनकी स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

End of Feed