'पहले का दौर अच्छा था' सारा अली खान-इब्राहिम के करियर पर Saif Ali Khan ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 7, 2026, 01:23 PM IST

Saif Ali Khan on Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan On Career: एक्टर सैफ अली खान ने अभी हाल ही में अपने इंटरव्यू में सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के करियर को लेकर अपनी राय रखी।

Saif Ali Khan on Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan On Career: बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) इन दिनों अपनी फिल्म कर्तव्य (Kartavya) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सैफ अली खान की इस फिल्म की खूब तारीफ हो रही है। सैफ अली खान की इस फिल्म ने ओटीटी पर धमाल मचा रखा है। सैफ अली खान अपनी इस फिल्म के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में है। सैफ अली खान ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) को लेकर बात की। तो चलिए जानते हैं कि सैफ अली खान ने क्या कहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Saif Ali Khan और Kareena Kapoor Khan फिर से मचाएंगे धमाल? एक्टर ने तोड़ी चुप्पी)

Saif Ali Khan on Sara Ali Khan And Ibrahim Ali Khan On Career

सैफ अली खान ने किया ये खुलासा (Image Source: Sara Ali Khan Instagram)

सैफ अली खान करियर पर दिया रिएक्शन

एक्टर सैफ अली खान एक बार फिर से खबरों में है। इसकी वजह सैफ अली खान का अभी हाल ही में दिया एक इंटरव्यू है। Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक सैफ अली खान ने कहा कि 'मैं इसलिए टिक पाया क्योंकि एक लंबा दौर ऐसा था जब जिन फिल्मों में मैं काम कर रहा था, उन्हें करने के लिए कोई और तैयार नहीं था। ऐसा नहीं था कि मैं अच्छा काम नहीं कर रहा था और फिर भी मुझे बार-बार दुनिया की सबसे बेहतरीन फिल्में मिल रही थीं। मेरे करियर में गिरावट का दौर भी आया, लेकिन किस्मत ने भी साथ दिया।' उन्होंने आगे कहा, 'उस समय दर्शक भी आज के मुकाबले ज्यादा माफ करने वाले थे। वो ज्यादा आसान दौर था और लोग काफी समझदार और उदार थे।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: Exclusive: 'पापा बहुत खुश होते' Saif Ali Khan ने करियर ग्राफ पर दिया रिएक्शन, बच्चों को लेकर कही ये बात)

End of Feed