'लाइफ तुम्हारे बिना बोरिंग होती'-Saif Ali Khan के बर्थडे पर करीना ने लुटाया प्यार, हैवान बन अक्षय ने भी किया विश

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान का आज जन्मदिन है। इस खास मौके पर जहां करीना कपूर ने पोस्ट शेयर कर प्यार लुटाया। वहीं अक्षय कुमार ने 'हैवान' बनकर उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं।

Saif Ali Khan Birthday: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर सैफ अली खान ने अपनी एक्टिंग से इंडस्ट्री में जबरदस्त धाक जमाई है। सैफ अली खान की एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। थ्रिलर हो या कॉमेडी, एक्टर हर किरदार को बखूबी अदा करते हैं। वहीं आज सैफ अली खान का 56वां जन्मदिन है और इस खास मौके पर फैंस से लेकर स्टार्स तक उन्हें ढेर सारी बधाइयां दे रहे हैं। सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के जन्मदिन पर करीना कपूर ने भी एक्टर संग फोटोज शेयर कर उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया। इतना ही नहीं, करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा कि जिंदगी उनकी सैफ अली खान के बगैर कितनी बोरिंग होती। वहीं दूसरी ओर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने भी 'हैवान' (Haiwaan) बनकर सैफ अली खान को शुभकामनाएं दी हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 'तुम्हारी प्लेट हमेशा भरी रहे'-Kareena Kapoor ने अनोखे अंदाज में सौतेली बेटी Sara Ali Khan को विश किया बर्थडे

Saif Ali Khan के जन्मदिन पर करीना कपूर और अक्षय कुमार ने शेयर की पोस्ट (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

    करीना कपूर ने सैफ अली खान (Saif Ali Khan) के साथ अपने वैकेशन की तस्वीरें साझा कीं। इन फोटो में करीना कपूर, सैफ अली खान के साथ चिल करती नजर आईं। करीना कपूर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं जिसके लिए मैं कुछ भी करूंगी। तुम्हारे बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती। ये इंस्टा पर पोस्ट की हुई फोटोज को खुद सैफ ने अप्रूव किया है। मुझे बहुत अच्छा लगता है, जब मैं सैफ की फोटोज शेयर करती हूं।" करीना कपूर की इस पोस्ट पर करिश्मा कपूर ने भी कमेंट किया और लिखा, "सैफी बर्थडे की ढेर सारी शुभकामनाएं।" उनके अलावा रिद्धिमा कपूर, सबा पटौदी और संजय कपूर जैसे सितारों ने भी कमेंट कर एक्टर को जन्मदिन की बधाइयां दीं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Haiwaan Teaser: अक्षय कुमार के खतरनाक अंदाज ने उड़ाए होश, सैफ अली खान के लुक ने खींचा ध्यान

    End of Feed