महाभारत जैसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं सैफ अली खान, कहा- 'यह अबतक की सबसे महान कहानी....

Saif Ali Khan Likes Mahabharat Story: नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें ऐतिहासिक फिल्में बहुत पसंद हैं। वह ऐसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं, उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि ये अबतक की सबसे महान कहानी है।

Saif Ali Khan Likes Mahabharat Story: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान( Saif Ali Khan) हाल ही में नेटफ्लिक्स मूवी ज्वेल थीफ( Jewel Thief) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म में उन्होंने चोर का किरदार किया है जिसे खूब पसंद भी किया जा रहा है। हाल ही में सैफ अली खान वेव्स 2025 शिखर सम्मेलन में अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स के बारे में बात करते नजर आए। नेटफ्लिक्स के सीईओ टेड सारंडोस के साथ बातचीत में सैफ अली खान ने बताया कि उन्हें ऐतिहासिक फिल्में बहुत पसंद हैं। वह ऐसी फिल्मों में काम करना चाहते हैं, उन्होंने महाभारत का जिक्र करते हुए कहा कि ये अबतक की सबसे महान कहानी है।

Saif Ali Khan Likes Mahabharat Story

सैफ अली खान( Saif Ali Khan) ने बताया कि उन्हें कैसी फिल्में प्रेरित करती हैं। एक्टर ने कहा कि उन्हें ऐतिहासिक फिल्में बहुत पसंद हैं। उन्होंने कहा, महाभारत अब तक की सबसे महान कहानी है। यह हमारे महान महाकाव्यों में से एक है। मैं फिल्मों में उस तरह का माहौल देखना चाहूंगा - विशाल युद्ध दृश्य, इतिहास के पन्नों में जान डाल दें। अगर लंबे समय तक ओटीटी प्लेटफॉर्मस पर कुछ चलता सकता है तो वह यही है, सांस्कृतिक रूप से विस्तृत कहानियां जो हिस्ट्री पर नजर डालती हैं ऐसी फिल्में दर्शकों को भी बहुत पसंद आती है।

End of Feed