Yash 19: रॉकी भाई की लीड एक्ट्रेस बनकर एंट्री मारेंगी सई पल्लवी, इस दिन रिलीज होगा फर्स्ट लुक और टाइटल

Sai Pallavi To Cast With Yash In Upcoming Pan India Movie: साउथ के सुपरस्टार यश ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। 'केजीएफ 3' के अलावा यश एक और पैन इंडिया मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर खबर है कि सई पल्लवी फिल्म में लीड रोल अदा करेंगी।

Sai Pallavi To Cast With Yash In Upcoming Pan India Movie: साउथ के मशहूर एक्टर यश ने अपनी फिल्मों से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'केजीएफ' के जरिए यश बतौर रॉकी भाई लोगों के बीच फेमस हो चुके हैं। खास बात तो यह है कि यश (Yash) और उनकी टीम ने 'केजीएफ 3' का भी ऐलान कर दिया है। हालांकि इसके अलावा भी यश एक पैन इंडिया मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर खबर है कि सई पल्लवी (Sai Pallavi) उनके साथ लीड रोल अदा करेंगी।

एंटरटेनमेंट गलियारे से आ रही खबरों के मुताबिक, यश 19वीं पैन इंडिया मूवी में नजर आने वाले हैं, जिसमें उनके साथ सई पल्लवी (Sai Pallavi) लीड रोल निभाती दिखाई देंगी। हालांकि इस बात पर अभी तक दोनों कलाकारों की टीम की ओर से आधिकारिक मुहर नहीं लगाई गई है। साथ ही फिल्म के टाइटल की घोषणा होनी भी बाकी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो यश (Yash) और सई पल्लवी की इस मूवी को गीतू मोहनदास डायरेक्ट करेंगे और मूवी में गोवा माफिया की कहानी दिखाई जाएगी।

बता दें कि 'केजीएफ' और 'केजीएफ 2' की अपार सफलता के बाद यश (Yash) पर्दे पर वापसी के लिए अच्छी स्क्रिप्ट का इंतजार कर रहे थे, जो अब शायद उनके हाथ लग चुकी है। खबरों के मुताबिक, यश और सई पल्लवी (Sai Pallavi) की अपकमिंग फिल्म का लुक 8 दिसंबर को सुबह 9:55 बजे आएगा। इसके साथ ही फिल्म के टाइटल की भी घोषणा होगी। वहीं सई पल्लवी की बात करें तो उन्हें लेकर यह भी खबर थी कि वह नितेश तिवारी की 'रामायण' में रणबीर कपूर के साथ सीता का रोल अदा कर सकती हैं।

End Article
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्हों...

End of Feed