रावण को लेकर ये क्या बोल गई Sai Pallavi? इंटरनेट पर मच गया हड़कंप

रामायण के प्रीमियर पर साई पल्लवी ने रावण को लेकर ऐसी बात कही, जिस पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। कुछ लोगों ने उनके बयान पर सवाल उठाए, तो कई यूजर्स उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं।

'रावण पूरी तरह बुरा नहीं था', साई पल्लवी (Sai Pallavi) के इस बयान ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है। रणबीर कपूर, यश और नमित मल्होत्रा के साथ लॉस एंजिल्स में फिल्म 'रामायण' (Ramayana) के ग्रैंड प्रीमियर में पहुंचीं साई पल्लवी ने रामायण के किरदारों से मिलने वाली सीख पर बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि रामायण के पात्र हमें अपने भीतर की अच्छाई और बुराई को पहचानने का मौका देते हैं। हालांकि, रावण को लेकर कही गई उनकी एक बात अब लोगों का ध्यान खींच रही है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Diljit Dosanjh के दिल्ली कॉन्सर्ट में होगा कड़ा पहरा, सुरक्षा के लिए तैनात होंगे 2000 गार्ड)

ramayana movie sita mata

रावण को लेकर क्या बोलीं साई पल्लवी? (pic credit-instagram)

रावण को लेकर क्या बोलीं साई पल्लवी?

फिल्म के प्रीमियर के दौरान साई पल्लवी ने कहा कि रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है, बल्कि यह हमें अपने कामों और फैसलों पर सोचने की सीख भी देती है। उनके मुताबिक, अगर कोई रामायण को धार्मिक ग्रंथ के रूप में देखता है, तो उसके किरदार उसे अपने अंदर मौजूद अच्छाई और बुराई को समझने में मदद कर सकते हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि रावण पूरी तरह बुरा नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अपने भीतर मौजूद बुराइयों को पहचानना और समय के साथ खुद में बदलाव करना जरूरी है। साई के इसी बयान का एक हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया। साई पल्लवी की बात पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ लोगों ने कहा कि रावण के बारे में अलग-अलग समुदायों की अपनी मान्यताएं हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने यह विचार रखा कि गलत रास्ते पर उठाया गया एक कदम भी इंसान के अच्छे कामों पर भारी पड़ सकता है।

End of Feed