Ramayana 2: क्या 2028 तक टलेगी रणबीर कपूर की मूवी'? साई पल्लवी ने दिया बड़ा अपडेट

स्टार एक्टर रणबीर कपूर की 'रामायण 2' की शूटिंग को लेकर साई पल्लवी ने बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने बताया कि अभी शूटिंग शुरू नहीं हुई है। ऐसे में फिल्म की रिलीज में देरी की चर्चा तेज है।

Ramayana 2: क्या दिवाली 2027 पर रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण 2'? फिल्म की रिलीज को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं। अब सीता का किरदार निभाने वाली साई पल्लवी ने इसके दूसरे भाग को लेकर ऐसा अपडेट दिया है, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। लॉस एंजिल्स में फिल्म के खास प्रीमियर के दौरान साई ने बताया कि उन्होंने अभी तक दूसरे भाग की शूटिंग शुरू नहीं की है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Operation Sindoor का सच दिखाएंगे Kartik Aaryan)

ramayana 2 update

रामायण 2 को लेकर आया बड़ा अपडेट (pic credit-ramayana movie)

साई पल्लवी ने क्या बताया?

'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' के प्रीमियर के लिए फिल्म की पूरी टीम लॉस एंजिल्स पहुंची थी। यहां एक खास 3D स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें चुनिंदा मेहमान शामिल हुए। इस दौरान साई पल्लवी ने इंटरनेशनल मीडिया से बातचीत की। जब उनसे 'रामायण पार्ट 2' की शूटिंग के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा, 'मैंने अभी शूटिंग शुरू नहीं की है।' फिल्म के पहले भाग को दिवाली 2026 पर रिलीज करने की योजना है, जबकि दूसरे भाग के लिए दिवाली 2027 का समय तय किया गया था। हालांकि, हाल की रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि दूसरे भाग की शूटिंग में देरी हो सकती है और इसकी रिलीज 2028 तक टल सकती है। साई के इस बयान के बाद फिल्म के दूसरे भाग को लेकर चर्चा और तेज हो गई है। हालांकि, रिलीज की तारीख बदलने को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि साई पल्लवी ने फिल्म के शानदार विजुअल इफेक्ट्स और तकनीकी टीम की भी तारीफ की। उनका मानना है कि यह फिल्म दुनिया भर के दर्शकों को भारतीय संस्कृति और महाकाव्य रामायण को समझने का मौका देगी।

End of Feed