
RR Kabel Filmfare Awards Marathi 2024 Live Updates: अमेय वाघ और सिद्धार्थ चांदेकर शानदार होस्टिंग से जीतेंगे गेस्ट्स का दिल, बेमिसाल शाम के लिए उत्साहित सिनेमाप्रेमी
Filmfare Awards Marathi 2024 Live Updates: फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी का 8वां संस्करण दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए हाजिर है, जिसमें मराठी सिनेमा के सभी बड़े कलाकार हिस्सा लेने के लिए उत्साहित हैं। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2024 18 अप्रैल के दिन आयोजित किया गया है, जिसमें जल्द ही मराठी सिनेमाजगत से जुड़े कलाकार हिस्सा लेने के लिए पहुंचेंगे। अगर बात की जाए अवॉर्ड शो की शुरुआत की तो मराठी सिनेमा के जाने-माने एक्टर अमेय वाघ और सिद्धार्थ चांदेकर इसकी होस्टिंग का जिम्मा संभालेंगे। आप फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मराठी 2024 से जुड़ी हर ताजा अपडेट के लिए टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़े रहिए।