सुष्मिता सेन की वजह से रोहमन शॉल के हाथ से निकले मॉडलिंग प्रोजेक्ट, प्यार पड़ गया करियर पर भारी

Rohman Shawl on dating Sushmita Sen: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) का नाम काफी लम्बे समय से रोहमन शॉल के साथ जुड़ रहा है, जिनके साथ उनकी मुलाकात एक मॉडलिंग शो के दौरान हुई थी। कुछ वक्त पहले इन दोनों का ब्रेकअप हो चुका है लेकिन फिर भी ये दोनों अच्छे दोस्त हैं। रोहमन शॉल ने ताजा इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया है कि सुष्मिता (Sushmita Sen) को डेट करने की वजह से उनके हाथ से कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट निकले हैं।

Rohman Shawl on dating Sushmita Sen: बॉलीवुड अदाकारा सुष्मिता सेन का नाम अब तक कई लोगों के साथ जुड़ चुका है लेकिन किसी के साथ भी उनका रिश्ता लम्बा नहीं चला। कुछ समय के बाद वो अलग हो गईं और आज भी सिंगल मदर हैं। सुष्मिता सेन की लवलाइफ में ट्विस्ट तब आया जब उनका नाम दिल्ली बेस्ड मॉडल रोहमन शॉल के साथ जुड़ा। रोहमन शॉल और सुष्मिता सेन की मुलाकात एक मॉडलिंग शो के दौरान हुई, जिसके बाद ये दोनों दोस्त बन गए और फिर इन्होंने डेट करना शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर इनकी तस्वीरों ने धमाका कर दिया क्योंकि रोहमन एक्ट्रेस सुष्मिता से काफी छोटे हैं। कई महीनों तक डेटिंग करने के बाद सुष्मिता सेन और रोहमन शॉल के बीच ब्रेकअप की खबरें आई, जिसके बाद फैंस का दिल फिर से टूट गया।

Sushmita Rohman

रोहमन शॉल ने अपने मॉडलिंग करियर और सुष्मिता सेन को डेट करने पर टाइम्स ऑफ इंडिया से बात की और कई बड़े खुलासे किए हैं। रोहमन शॉल ने मीडिया को जानकारी दी कि सुष्मिता सेन के साथ नाम जुड़ने की वजह से उनके हाथ से कई सारे बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट निकले हैं क्योंकि लोगों को ऐसा लगने लगा था कि वो अब एक्टिंग में हाथ आजमाने जा रहे हैं।

End of Feed