Rakesh Maria Biopic: 2026 में रिलीज होगी रोहित शेट्टी-जॉन अब्राहम की पहली फिल्म, जल्द खत्म होगी शूटिंग

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 16, 2025, 04:40 PM IST

Rakesh Maria Biopic Release Date Out: डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) और बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम (John Abraham) की अपकमिंग फिल्म को लेकर बड़े अपडेट्स सामने आ रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक राकेश मारिया (Rakesh Maria) की बायोपिक फिल्म साल 2026 की शुरुआत में बड़े पर्दे पर रिलीज हो सकती है।

Rakesh Maria Biopic Release Date Out: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) इन दिनों अपनी बैक-टू-बैक फिल्मों की प्लानिंग को लेकर सुर्खियों में हैं। इन फिल्मों के साथ रोहित शेट्टी बड़े पर्दे पर गर्दा उड़ाने वाले हैं। अभी हाल में खबर आई थी कि रोहित शेट्टी जॉन अब्राहम (John Abraham) के साथ राकेश मारिया (Rakesh Maria) की बायोपिक फिल्म पर काम करेंगे। इस फिल्म से जुड़े एक के बाद एक अपडेट भी सामने आ रहे हैं। इसी बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है जो मूवी का इंतजार कर रहे दर्शकों के दिलों को खुश कर देगी।

Rakesh Maria Biopic Release Date Out

इसी साल रिलीज हो सकती है रोहित शेट्टी- जॉन अब्राहम की फिल्म

रोहित शेट्टी अपनी अपकमिंग बायोपिक फिल्म को लेकर एक बार फिर से चर्चा में आ गए हैं। पिकविंला की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित शेट्टी के जॉन अब्राहम के साथ राकेश मारिया की बायोपिक फिल्म बनाने जा रहे हैं। रोहित शेट्टी अपनी इस नई बायोपिक फिल्म का काम शुरू कर दिया है। फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर तक खत्म हो सकती है। इस फिल्म में जॉन अब्राहम मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर राकेश मारिया का किरदार निभाएंगे। ये फिल्म 26/11 मुंबई हमलों और राकेश मारिया की जिंदगी के इर्द-गिर्द होगी। इस रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि जॉन अब्राहम और रोहित शेट्टी की ये फिल्म साल 2026 की शुरुआत में बड़ पर्दे पर रिलीज हो सकती है। इस खबर को जानने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे हैं।

End of Feed