rohit shetty injured At Shooting Set: बॉलीवुड के जाने माने निर्देशक रोहित शेट्टी शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। अपनी वेब सीरीज इंडियन पुलिस फोर्स की शूटिंग के दौरान रोहित के हाथ में चोट लग गई और इसी के बाद उनको अस्पताल ले जाना पड़ा। दरअसल रोहित शेट्टी ने अपनी वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' की हैदराबाद में हो रही शूटिंग फिर से शुरू कर दी है और यहीं सेट पर एक्सीडेंट हुआ। बताया गया, 'एक और कार गिर गई, लेकिन इस बार दो अंगुलियों में टांके लगे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है, मैं बिल्कुल ठीक हूं। आपके प्यार और चिंता के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।'
rohit shetty
रोहित शेट्टी को अस्पताल ले जाया गया और उनकी एक छोटी सी सर्जरी हुई, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। सर्जरी के तुरंत बाद रोहित ने फिर से शूटिंग शुरू कर दी। उनके प्रवक्ता ने एक बयान में कहा था, 'रोहित शेट्टी को कल रात अपनी वेब सीरीज के लिए एक एक्शन सीक्वेंस करते समय अंगुलियों पर कुछ मामूली चोट लगी है। चोट का तुरंत इलाज किया गया और शूटिंग शुरू हो गई।'
अब निर्देशक रोहित शेट्टी बिल्कुल ठीक हैं और वापस शूटिंग पर भी लौट आए हैं। सेट पर पहुंचने के बाद रोहित शेट्टी ने फैंस का उनके प्यार के लिए आभार जताया और साथ ही अपने हाथ के बारे में भी जानकारी दी। इसके अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी निर्देशक के लिए एक वीडियो शेयर किया है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा ने रोहित शेट्टी का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ कहते हैं, 'हमारे यहां ओजी एक्शन मास्टर हैं जो एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद सेट पर वापस आ गए हैं। अभी 12 घंटे भी नहीं हुए हैं लेकिन वह एक रॉकस्टार हैं और सेट पर वापस आ गए हैं।' अभिनेता ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'हम सभी रोहित सर के एक्शन के प्यार और उनके द्वारा निर्देशित स्टंट के प्रति उनके जुनून के बारे में जानते हैं। पिछली रात एक कार स्टंट करते समय उनके साथ हादसा हो गया। एक मामूली सर्जरी के बाद वह 12 घंटे से भी कम समय में सेट पर वापस आ गए हैं। सर, आप हम सभी के लिए प्रेरणा हैं।' बता दें कि इस वेब सीरीज में शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय नजर आएंगे।
