Cirkus Box Office Collection Day 2: रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस दर्शकों को इंप्रेस करने में बुरी तरह से फेल हो गई। कॉमेडी मल्टी स्टारर फिल्म ने पहले दिन 6.25 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म के दूसरे दिन भी कोई खास कमाई नहीं हुई। फिल्म में रणवीर सिंह, वरुण शर्मा, जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े समेत कई कलाकार मुख्य भूमिका में है। रणवीर सिंह की कॉमिडी मूवी दर्शकों को एंटरटेन करने में बुरी तरह से असफल रही। फिल्म को दर्शकों ने बोरिंग बताया है। सर्कस ने दूसरे दिन 6.40 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म ने 12.65 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, फिल्म को क्रिसमस का कुछ खास फायदा नहीं मिलेगा। वहीं, हॉलीवुड फिल्म अवतार 2 ने 200 करोड़ का बिजनेस कर लिया है।
cirkus box office collection (credit pic: instagram)
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के दो दिन का कलेक्शन शेयर किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, फिल्म ने दो दिन में कुछ खास कमाल नहीं दिखाया। मेकर्स को अब तीसरे दिन से उम्मीदे है।
बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई सर्कस
#Cirkus continues to send shock waves… After a dismal start on Day 1, the biz is flat on Day 2… #Maharashtra and… t.co/e7Ti7Pwgrv
— ANI (@ANI) Dec 25, 2022
रोहित की फिल्म विलियम शेक्सपीयर के प्ले The Comedy Of Error पर आधारित है। फिल्म में दीपिका पादुकोण ने करंट लगा पर स्पेशल डांस नंबर किया है। एक्ट्रेस रोहित के अगले प्रोजेक्ट लेडी सिंघम में नजर आएगी। एक्टर के लिए ये साल काफी निराशाजनक रहा। रोहित की फिल्म जयेशभाई जोरदार भी बुरी तरह से पिटी थी। इसके अलावा एक्टर की 83 भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।
वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह के पास कई प्रोजेक्ट पाइप लाइन में है। एक्टर आलिया भट्ट के साथ रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आएंगे। इस फिल्म में जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र मुख्य भूमिका में होंगे। इस फिल्म से करण जौहर लंबे समय बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। फैंस रणवीर और आलिया की जोड़ी पर पर्दे पर देखने के लिए काफी एक्साइटेड है।
