'लापता लेडीज' फेम इस हसीना को डेट कर रहे हैं Rohit Saraf !! जानिए सच

Is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta: बॉलीवुड इंडस्ट्री की गलियों से अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक एक्टर रोहित सराफ (Rohit Saraf) इन दिनों 'लापता लेडीज' में नजर आईं एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड भी कर रहे हैं।

Is Rohit Saraf Dating Pratibha Ranta: बॉलीवुड एक्टर रोहित सराफ (Rohit Saraf) इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में बने हुए हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि रोहित सराफ इन दिनों आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लापता लेडीज' में नजर आईं एक्ट्रेस प्रतिभा रांटा को डेट कर रहे हैं। रोहित सराफ और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) के रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर फैन्स को भी हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे की कंपनी क एन्जॉय कर रहे हैं और वे जल्दबाजी में अपने रिश्ते को कोई नाम नहीं देना चाहते।

Rohit Saraf is Dating Pratibha Ranta

Pic Credit: Instagram

प्रतिभा को डेट कर रहे हैं रोहित सराफ

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित सराफ (Rohit Saraf) और प्रतिभा रांटा (Pratibha Ranta) दोनों इस समय एक रिश्ते में हैं। दोनों एक साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। इतना ही नहीं फैन्स को भी यह नई जोड़ी पसंद आ रही है। हालांकि अभी तक रोहित सराफ और प्रतिभा ने अभी तक रिलेशनशिप में होने की अफवाहों पर पक्की मुहर नहीं लगाईं है। दोनों की ओर से कोई बयान सामने नहीं आया है। (इसे भी पढ़ें: 'धुरंधर 2' ने पहले सोमवार को मचाया तहलका, 'टाइगर 3'-'बाहुबली 2' सहित इन फिल्मों के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त)

End of Feed