युजवेंद्र चहल-धनाश्री वर्मा का तलाक होते ही RJ Mahvash ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा, 'झूठ, लालच और...'

RJ Mahvash's Cryptic Post: युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के तलाक होने की खबरों के बीच अब आरजे महवश (RJ Mahvash) का एक पोस्ट बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में आरजे महवश ने झूठ, लालच और फरेब को लेकर बात की है।

RJ Mahvash's Cryptic Post: भारतीय क्रिकेट टीम स्पिनर युजवेंद्र चहल और धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) के तलाक की खबरें लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो युजवेंद्र चहल ने धनाश्री वर्मा को तलाक देने के बाद एलिमोनी के तौर पर 4.5 करोड़ रुपये देने सहमति जताई है। धनाश्री वर्मा संग तलाक की अफवाहों के बीच युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) की आरजे महवश संग कई पिक्स इंटरनेट पर वायरल हुई थी। लोगों ने चहल और आरजी महवश के रिलेशनशिप में होने के भी कयास लगाए थे। ऐसे में अब आरजे महवश (RJ Mahvash) ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक क्रिप्टिक पोस्ट सभी का ध्यान खींच लिया है।

RJ Mahvash's Cryptic Post

आरजे महवश ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, झूट, लालच और फरेब से परे हैं...खुदा का शुक्र है कि आज भी खड़े हैं...।' आरजे महवश के इस पोस्ट ने सभी लोगों का ध्यान खींच लिया है। हैरानी की बात यह है कि युजवेंद्र ने भी आरजी महवश के इस पोस्ट को लाइक किया है। ऐसे में अब लोगों को लग रहा है कि आरजे महवश ने इस पोस्ट के माध्यम से धनाश्री वर्मा पर तंज कसा है। इस पोस्ट को साझा करते हुए आरजी महवश ने अपनी कई खूबसूरत पिक्स भी शेयर की हैं।

End of Feed