Salim Khan Hospitalised: सलीम खान को देखने पहुंचे रितेश देशमुख, देखें PICS

Salim Khan Hospitalised: भारतीय लेखक सलीम खान इन दिनों ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। सलीम खान की तबियत अचानक से खराब हो जाने की वजह से उन्हें मुंबई स्थित लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर्स के अनुसार, सलीम खान की तबियत अब स्थिर है और उनका लगातार इलाज चल रहा है।

Salim Khan Hospitalised: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर सलमान खान के पिता सलीम खान इन दिनों बीमार चल रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए लगातार सितारे लीलावती अस्पताल पहुंच रहे हैं। खान परिवार से जुड़े करीबियों के अलावा संजय दत्त जैसे सितारे लीलावती अस्पताल जा चुके हैं और अब इस लिस्ट में रितेश देशमुख का नाम भी जुड़ गया है। एक्टर रितेश देशमुख कुछ देर पहले ही सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे, जहां से सामने आई उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में रितेश देशमुख थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं। (इसे भी पढ़ें: सलमान खान की एक्स सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द ठीक की कामना, बोलीं 'वो मेरे पिता समान...')

Ritesh Salim KHan

सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे रितेश देशमुख

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख कुछ देर पहले ही सलमान खान के पिता सलीम खान को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे। रितेश देशमुख के सलमान खान के साथ बहुत अच्छे रिश्ते हैं, जिस कारण वो अस्पताल पहुंचे हैं। ऐसे कई मौके आए हैं जब रितेश देशमुख ने सलमान खान और अपने रिश्ते पर बात की है। सलमान खान की वजह से ही रितेश देशमुख के रिश्ते सलीम खान के साथ भी काफी अच्छे हैं। (इसे भी पढ़ें: 'बहुत चिंता...' सुबह-शाम सलीम खान के लिए दुआ कर रहे हैं गदर के डायरेक्टर)

कैसी है अब सलीम खान की तबियत

सलीम खान को जिस तरह से अचानक लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उसके बाद फैंस हैरान और परेशान हो गए थे। 18 फरवरी की दोपहर लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात की और बताया कि उनकी तबियत अब स्थिर है। सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल लाया गया था, जिसके बाद तुरंत उनका इलाज चालू हो गया। डॉक्टर्स से मिली जानकारी के अनुसार, सलीम खान अब भी वैंटीलेटर पर हैं, जहां उनका इलाज हो रहा है। डॉक्टर्स किसी प्रकार का चांस नहीं लेना चाहते हैं, जिस कारण उन्होंने अब तक वैंटीलेटर से सलीम खान को हटाया नहीं है।

End of Feed